2020/09/16

डीएम द्वारा 6 जागरूकता रथों को किया गया रवाना- 10 दिनों तक लगातार जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भ्रमण करेंगे जागरूकता रथ

BIHAR-SAHARSA- समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर आमजन में मास्क के उपयोग के प्रति जागरूकता हेतु 06 सुसज्जित ओडियो युक्त जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया।

इस अवसर जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों की संख्या 462 है, जिसमें से लगभग 350 नगर परिषद क्षेत्र सहरसा के हैं। अतएव संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका मास्क का उपयोग करना और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने पर जिलाधिकारी द्वारा अधिक बल दिया गया।

रवाना किये गये 6 जागरूकता रथ नगर परिषद के विभिन्न वार्ड में फैलायेंगे जागरूकता--देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क का उपयोग, उचित शारीरिक दूरी बनाए रखना, खांसते एवं छीकते समय कोहनियों से नाक व मुंह को ढ़कना एवं हाथ को बार-बार साफ रखना आदि बातों पर जोर देते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा रवाना किये गये जागरूकता रथ नगर नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में अगले 10 दिनों तक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भ्रमण करेंगी। ऑडियो संदेशों के माध्यम से आमजनों को कोरोना संक्रमण वैश्विक महामारी के संबंध में जागरूक करते मास्क पहनिये, काम पर चलने का संदेश प्रसारित करेंगी।                                                                                                         
मास्क नहीं पहनने पर की जा रही है दण्डात्मक करवाई
कोविड- 19 से आमजन की सुरक्षा सवोर्परि है पर बल देते हुए जिलापदाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का अभी भी काफी प्रभाव है। इसके रोकथाम में मास्क सबसे अधिक प्रभावी है। हलांकि मास्क नहीं पहनने पर दण्डात्मक कारर्वाई की जा रही है लेकिन आमजन में जागरूकता सबसे जरूरी है। 

टाॅल फ्री नम्बर की दी गई जानकारी
कोरोना वायरस के जाँच से संबंधित सुविधा, चिकित्सीय परामर्श एवं सहायता के लिए टाॅल फ्री नम्बर- 1800 345 6633 एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06478-222210 पर  सम्पर्क  कर विशेष जानकारी एवं सुविधा प्राप्त किया जा सकेगा।