आनंदपुर चौर में सुनसान स्थान से गुजरने के दौरान घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उन्हें रोक लिया। बाइक सवार सीएसपी संचालक के रुकते ही रुपए नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए अपराधियों ने सीएसपी संचालक के बैग में रखे रुपए छीन लिया। उसके बाद दोनों अपराधी बाइक सवार होकर भाग गए।
सरायरंजन थाना क्षेत्र के पतैली चौक के निकट बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र झखरा के संचालक अर्पण कुमार से 51 हजार नगद, लैपटॉप एवं आवश्यक कागजात छिन लिया।
इस संबंध मे संचालक ने बताया कि बैंक का काम खत्म कर वे घर उदयपुर आ रहे थे। उक्त जगह पर घात लगाए तीन अपराधियों ने उन्हें रोकने के बाद पिस्तौल सटाकर बैग में रखे 51 हजार रुपये, लैपटॉप एवं अन्य कागजात लूट लिया। उसके बाद सभी दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गये। इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं