इस दौरान में अपराधी उनकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सलेमपुर थाना क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव के रहने वाले रियायर्ट दारोगा गोरख प्रसाद के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि गोरख प्रसाद रविवार को नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। यहां से वे देर रात बोलेरो से अपने उत्तर प्रदेश में अपने गांव वापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था।
ड्राइवर ने बताया कि हमलोग नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता में गोरख प्रसाद के बेटे की ससुराल से भोजन कर लौट रहे थे। जैसे ही भठही गांव के समीप पहुंचे कि अपराधियों ने स्कॉर्पियो से ओवरटेक कर हमारी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।
इसके बाद बेखौफ अपराधी जबरन गाड़ी लूटने का प्रयास करने लगे, विरोध करने पर रिटायर्ड दारोगा के पेट में गोली मार दी। गोली मारने के बाद रिटायर्ड दारोगा को बोलेरो से खींच कर बाहर निकाल दिया और बोलेरो लेकर फरार हो गए।