BIHAR-SAHARSA- जिले के सिमरी बख्तियारपुर police को रात्री गश्ती के दौरान एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को पकड़ा हैं।
इस मामले की जानकारी बख्तियारपुर थाना बैश्म में आयोजित प्रेस वार्ता सिमरी DSP मृदुला KUMARI ने बताया कि सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी बाजार से विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रही एक car से मैकडूवेल की 750 ML की 108 बोतल यानी 9 कार्टून विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को पकड़ा हैं।
Police को गुप्त सूचना मिली कि सोनवर्षा कहचरी की ओर से एक लाल रंग की कार जिसका नम्बर BR 19 एन 5878 से शराब लेकर सिमरीबख्तियारपुर की ओर जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने उस क्षेत्र में गश्ती कर रहे सअनि PANKAJ Kumar को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिसके आलोक में उसने पुरानी बाजार के समीप सघन वाहन चेकिंग करने लगे। वाहन चेकिंग करते पुलिस दल को देखते ही उक्त कार मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिसके बाद गश्ती में मौजूद पुलिस बल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उक्त कार से 9 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया और मौके से उसपर सवार 3 कारोबारी को arrest किया गया।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान ashish pandey पिता amrendra pandey ,pranjal thakur, पिता मृत्युजय thakur कायस्थ टोला, aman kumar पिता basant kumar singh संतनगर थाना व जिला saharsa के रूप में हुई। जिसके पास से 3 mobile भी बरामद किया गया है। मौके पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित अन्य police बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा