सहरसा सदर SDPO प्रभाकर तिवारी का हुआ तबादला, नये सदर SDPO के रूप में राजेश कुमार लेंगे पदभार
BIHAR-SAHARSA- इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से सामने आ रही है। बिहार सरकार ने 97 डीएसपी का ट्रांसफर किया है।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में तबादलों का दौर जारी है और मंगलवार को डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है।
गृह विभाग के द्वारा डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गयी है।
मालूम हो कि सहरसा सदर के SDPO प्रभाकर तिवारी का तबादला हो गया। वहीं सहरसा सदर नये SDPO के रूप में राजेश कुमार पदभार लेंगे।
बताते चलें कि कैमूर निवासी सहरसा के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की पद्दोन्नति हुई और उन्हें मधुबनी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है।
वहीं बेगूसराय निवासी राजेश कुमार जो पुर्व में अपर पुलिस अधीक्षक ए०टी०एस० पटना में पदस्थापित थे उन्हें सहरसा का सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा
कोई टिप्पणी नहीं