हाथ में आवेदन लिए पीड़ित आरती कुमारी अपनी मां ललिता देवी के अलावे चाचा व अन्य परिजनों के साथ खानपुर थाना पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए बार-बार रो रही थी।
आरती ने बताया कि विगत एक साल पूर्व से वह अपने मायके में ही रह रही है। उसने बताया कि उसके दो पुत्र-पुत्री भी है। एक डेढ़ साल का पुत्र आशिक कुमार व दूसरी डेढ़ माह की एक बच्ची भी है।
बताया गया कि वह बुधवार की रात छत पर अपने पुत्र-पुत्री के साथ सोई हुई थी। आरती ने बताया कि इसी बीच पति राहुल कुमार ससुराल पहुंचकर दरवाजा काटकर आंगन में घुस गया। छत पर जाकर डेढ़ वर्षीय पुत्र को सोए अवस्था में उठाकर वहां से डेकारी भाग आया।
जब आरती की नींद खुली तो वह शोर मचाई। इसपर घर के लोग जग गए। आरती ने बताया कि जब अपने पति से फोन पर बात किया तो वह बताया कि पुत्र को लेकर डेकारी आ गया है।
आरती ने अपने पुत्र की रक्षा का गुहार लगाते हुए पुलिस से पुत्र की बरामदगी की मांग की। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केल्हुआरा गांव निवासी उपेंद्र पासवान की पुत्री आरती कुमारी की शादी खानपुर थाना क्षेत्र के डेकारी गांव निवासी महेश पासवान के पुत्र राहुल कुमार से विगत 5 वर्ष पूर्व हुई थी।
शादी के बाद लड़की को विदाग़री कराकर डेकारी लाया गया। पीड़ित आरती ने आरोप लगाया उसके पति अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था।