आग लगते ही dr, नर्स, मरीज और उनके परिजन भी इधर-उधर भागने लगे. आग की सूचना मिलते ही प्राचार्य अधीक्षक ने दमकल को इसकी सूचना दी.सूचना मिलने के बाद आधे घंटे में दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और लगभग 40 मिनट के प्रयास में आग पर काबू हो पाया. तब तक लाखों का सर्जिकल सामान ppi किट और मास्क आदि जैसे उपकरण जलकर राख हो गए.