2020/08/04

बड़ी खबर-गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, कई लापता,डीएम-एसपी की मौजूदगी खोजबीन शुरू

BIHAR-खगड़िया जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
यात्रियों से भरी एक नाव के बुढी गंडक नदी में डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इसमें कई यात्री लापता हैं. लापता लोगों की तालाश जारी है. 

मंगलवार को तेज आंधी के कारण गंडक नदी में 27 लोगों से ज्यादा भरी नाव पलट गई। नाव दुर्घटना में डूबे लोगों में से सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। वहीं 20 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।लापता लोगों को खोजने के लिए sdrf की टीम को लगाया गया है। बारिश के कारण कुछ परेशानी भी हो रही है

स्टीमर और नाव के जरिये खोजबीन जारी है. डीएम-एसपी की मौजूदगी खोजबीन शुरू की गई है. दो दर्जन से अधिक लोग नाव पर सवार थे. यह घटना मुफ्फसिल थाना इलाके की हैं।आपको मालूम हो कि सभी नदी ओवरलोड हैं।