Chanda kumari की मौत 3 अगस्त को घर के बगल में खेलते समय अचानक हो गई थी।
लोगों ने मौत का कारण सांप का डंसना बताया, लेकिन शरीर पर कोई निशान नहीं पाया गया। शव को बगल के श्मशान में दफना दिया गया। कुछ लोगों की सलाह पर शनिवार को अबाबकरपुर की भगतीनी को बुलाया गया। भगतीनी के कहे अनुसार परिजनों की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाला गया।
लोगों की भीड़ के सामने 4 घंटे तक भगतीनी मंत्रोच्चारण करती रही लेकिन बच्ची जिंदा नहीं हुई। इसके बाद भगतीनी शव छोड़कर फरार होने लगी। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, तो कुछ पवित्र सामान लाने का बहाना बनाकर खिसक गई। भगत के चलते हजारों लोग तमाशा देखते रहे और मानवता शर्मसार होती रही।