2020/08/29

job का लालच देकर लड़की से करवाई जिस्मफरोशी, रेस्क्यू ऑपेरशन से sex racket का भंडाफोड़

DESK-DELHI के रोहिणी इलाके में SEX RACKET का भंडाफोड़ किया गया है. जहां एक 20 साल की लड़की को अच्छी JOB का लालच देकर जबरदस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला गया.

delhi महिला आयोग ने शुक्रवार देर रात रोहिणी सेक्टर 6 से एक लड़की को जिस्मफरोशी के गोरख धंधे से रिहा करवाया और sex racket बंद करवाया. 

बताया जा रहा हैं की गुप्त सूचना मिली कि  घर में कैद करके रखा गया है और उससे ज़बरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही है. लड़की ने बताया कि उसके पुराने घर के पास रहने वाले एक जानकार व्यक्ति ने उसे कहा था कि वो उसे पैसे 'शॉर्टकट' तरीक़े से कमाने वाली job दिलवाएगा.

लड़के की बातों में आकर लड़की उसके साथ 25 अगस्त को रोहिणी sector 6 के एक घर में गयी, जहां उससे 3 दिन जिस्मफरोशी करवाई गई. जब लड़की ने मना करा तो उसे धमकाया गया और घर को लॉककर दिया गया. लड़की ने बताया कि उस घर में दिन में कई कस्टमर आते थे और वहां जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चलता है.

घर के अंदर टीम ने पाया कि पीड़िता के अलावा 2 महिलाएं, मुख्य आरोपी और कुछ customer भी थे. मुख्य आरोपी jitesh एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया और टीम को अंदर आते देख वो पीछे के दरवाजे से भाग खड़ा हुआ.

 उन दोनों के साथ एक और महिला ने भी भागने का प्रयास किया जो की नाकाम रही. महिला ने बताया कि वो जितेश की partner है और उसने कबूला की दोनों मिलकर वहां जिस्मफरोशी का काम करवाते हैं.

मौके से कॉल करके शिकायत करने वाली पीड़िता को रेस्क्यू करवाया गया और घर में मौजूद सभी व्यक्तियों को police station ले जाया गया. Police के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया किस प्रकार उसे धोखे से घर मे लाकर जिस्मफरोशी में धकेलने का प्रयास किया.

पुलिस ने आरोपी jitesh की पार्टनर समेत 3 लोगों को arrest कर लिया है .Act के तहत FIR दर्ज कर ली है. 

Police मुख्य आरोपी जितेश को भी तलाश रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्यवाई के बाद पीड़िता को सुरक्षित उसके घर वापिस पहुंचा दिया गया है.