अजनौल गाव में बुधवार को बलान नदी में सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत हो गई।
उसकी पहचान गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी मनोज साह की 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। वह अपनी सहेलियों के साथ बलान नदी में नहाने गई थी। इस दौरान वह गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा लाश को निकाला।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। परिजन को रो-रो कर बुरा हाल है
पूसा थाना क्षेत्र की मोरसंड स्थित कुम्हिरा टोल वार्ड 13 की एक बच्ची की मौत गांव के ही एक पोखर में डूबने से हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गांव के ही लालबाबू महतो की 8 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में की गई हैं।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव के वार्ड नौ निवासी बांध पर विस्थापित अरुण राम की 13 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी की मौत बागमती नदी में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि किशोरी बर्तन धोने के क्रम में पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई। जिससे वह डूब गई।
मोरवा के हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव में पानी भरे नाले में डूब जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। बुधवार सुबह नाला के पानी के ऊपर लाश उपलाने के बाद ग्रामीणों को उसके मरने की जानकारी मिली। उसकी पहचान स्वर्गीय लालो राय के पुत्र वार्ड पांच निवासी 52 वर्षीय जुगेश्वर राय के रूप में की गई है।