पत्रकार का शव उनके आवास पर बने office में फंदे से लटकी मिली है। घटना की सूचना के बाद लालपुर थाना की police मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पत्रकार के sucide की खबर के बाद cm ने ट्वीट कर दुख जताया है।
News एजेंसी के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम की wife ने गुरुवार की सुबह शव को फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाते हुए पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी lalpur police को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर police पहुँची।
Police जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि पीवी रामानुजम पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हालांकि मृतक की wife ने police पूछताछ में बताया है कि वे किसी बात को लेकर तनाव में थे या नहीं, इसकी जानकारी उन्होंने कभी भी मुझे नहीं होने दी।
Police पूरे मामले को आर्थिक तंगी और वर्क प्रेशर से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा क्या हुआ था।