इसी दौरान Bike सवार कुछ अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ गाेलीबारी कर भाग निकले। ग्रामीणों ने JDU नेता को जख्मी हलात में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थित को गंभीर देख उन्हें सुपौल रेफर कर दिया गया। बाद में सुपौल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची जो फिलहाल घटना को लेकर छानबीन कर रही है. JDU अध्यक्ष पर उस समय हमला किया गया जब वो अपने गांव जोगबनी में एक पान दुकान के पास खड़े थे.
लोगों ने बताया कि अशोक गांव के ही कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए प्रखंड अध्यक्ष को गोली मार दी. प्रखंड अध्यक्ष को दो गोली पेट में लगी.