2020/08/11

बिहार में बेटे का गला रेत शव के पास पिता को बांधा, फिर घर में डाली भीषण डकैती

BIHAR- NAWADA जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
डकैती का विरोध करना कारोबारी के बेटे को महंगा पड़ा. डकैतों ने कारोबारी के बेटे की murder कर दी. इसके बाद व्‍यवसायी को बेटे के शव के पास हीं बांध दिया। फिर आराम से डकैती डाली। शोरगुल होने पर जब तक घर के अन्‍य लोग जगे, डकैत अपना काम पूरा कर भाग रहे थे। घटना के कारण पूरा परिवार सदमे में है। घायल व्‍यवसायी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

घटना नवादा नगर के पार नवादा बुंदेलखंड सहायक थाना क्षेत्र के डोभरापर मोहल्ले की है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किराना व्यवसायी सत्यानन्द प्रसाद के घर सोमवार की देर रात डकैती हुई. इस दौरान व्यवसायी के बेटे रौशन कुमार ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी गला रेत दी. व्यवसायी को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए.

परिवार की महिला सदस्यों ने बताया कि पिता-पुत्र छत पर कमरे में सो रहे थे। जबकि, अन्य लोग घर के निचले तल्‍ले पर थे। अचानक शोरगुल सुनकर जब सभी छत पर पहुंचे तो नजारा देखकर सहम गए। इस बीच अपना काम कर चुके अपराधी निकल भागे।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और छानबीन में जुट गई. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.