बीते तीन दिनों में जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है।तटबंध पर अभी भी पानी का दबाव है। खतरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
मंगलवार को बीते तीन दिनों से बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर घीरे घीरे कम हो रहा है। 2 अगस्त को नदी का जलस्तर 48. 60 मीटर था। तीन दिनों में 34 सेमी जलस्तर नीचे की ओर खिसका है।
मंगलवार शाम samastipur railway पुल के निकट बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 48.26 मीटर था। जबकि खतरे का लाल निशान 45.72 है। वहीं उच्चतम जलस्तर का मानक 48.73 है। यानी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.53 मीटर ऊपर है।