थाना दक्षिण के हिमायू पुर में परिवार के सभी लोग रक्षाबंधन घर में एक साथ मना रहे थे. तभी परिवार में रह रही महिला का देवर आया और कहने लगा कि यह मकान खाली करो. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया दोनों तरफ से महिलाएं और पुरुष आपस में लड़ने लगे और जमकर मारपीट हुई।
दोनों परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी. मारपीट का मामला था लड़के ने एक महिला को बाल पकड़कर पीट रहे थे. वहीं कुछ युवक दूसरे युवकों को चप्पलों से मार रहे थे.पुलिस मामले को जांच कर रही हैं।