BIHAR-PATNA-से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कोतवाली क्षेत्र के किदवईपुरी में रविवार 2 मनचलों को लड़की के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा।
लड़की ने एक मनचले को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई की। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिये।
इस दौरान आरोपित मनचले का दूसरा साथी भाग निकला। पिटाई के बाद लोगों ने आरोपित को कोतवाली police के हवाले कर दिया।
पकड़ा गया आरोपित मंदिरी का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक वह ba की छात्रा है और shree krishna नगर की रहने वाली है। रविवार की दोपहर में वह अपनी सहेली के घर मंदिरी से होकर लौट रही थी।
तभी उसी मुहल्ले का आरोपित जो कि पिछले कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था, किदवईपुरी state bank के पास पहुंचने पर अपने दोस्त के साथ आ धमका और छेड़खानी शुरू कर दी।
ऐसे में साहस दिखाते हुए उसने मनचले को मौके पर ही दबोच लिया और चप्पलों से उसको पीटना शुरू कर दिया।पिटाई होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। हर कोई युवती की हिम्मत की दाद दे रहा था।Police ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर arrest कर लिया गया है।