2020/08/31

ट्रिपल मर्डर से सनसनी,पति-पत्नी और बेटे को जिंदा जलाया छानबीन में जुटी पुलिस

DESK-आगरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सोमवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की murder से सनसनी फैल गई है। 

आगरा में एत्मादुद्दौला के फाउंड्री नगर क्षेत्र स्थित नगला किशनलाल में रविवार की रात पति-पत्नी और बेटे की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई।तीनों के शव घर में मिले हैं। 

मरने वालों में पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है।

तीनों के शव एक ही room में जली हुई हालत में मिले हैं। मृतकों में raghuveer (55), wife meera और 22 वर्षीय बेटा bablu शामिल हैं। रघुवीर परचून की दुकान चलाते थे और रविवार शाम को ही ससुराल से लौटकर आए थे। 

आज सुबह लोगों ने room में बंद तीनों के शव देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रघुवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। सूचना पर ssp बबलू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।


घटना रात कितने बजे की है। यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी खुद समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या है। मामला कुछ और भी हो सकता है।