2020/08/08

अलर्ट-समस्तीपुर में करेह नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की फिर हुई बढ़ोतरी

BIHAR-SAMASTIPUR- शिवाजीनगर में करेह नदी का जलस्तर पिछले 2 दिनों तक स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को अचानक 2 सेंटीमीटर फिर बढ गया है।खतरे के निशान से 2 मीटर 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तटबंध पर पानी का काफी दबाव बना हुआ है। तटबंध किनारे बसे लोगों में संभवित बाढ़ की आशंका अभी भी बरकरार है।

शुक्रवार को घिवाही स्लूस गेट पर पर रिसाव शुरू हो गया था। जिसे JE की टीम ने ट्रीटमेंट कर ठीक कर दिया। गुलराही गांव के पास तटबंध बैठ गया। उसे भी बालू से भरे बोरे की क्रेटिग कर नियंत्रित किया गया।प्रखंड के डुमरकोण गांव के आसपास चौर में लगी धान की फसल बाढ के पानी में पूरी तरह आकर नष्ट हो गई है। डुमरकोण गांव निचले क्षेत्र में होने के कारण यह तीनों ओर पानी से पूरी तरह घिर गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल निकासी की मांग की है।