2020/08/27

रिटायर्ड दारोगा ने बेटे को मारी गोली, खुद को भी मारी गोली दारोगा की मौत बेटे ही हालत नाजुक

DESK-UP से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। गौतमबुद्ध नगर में रिटायर्ड दारोगा ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली. दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक हैं।गंभीर रूप से घायल बेटे को hospital में भर्ती कराया गया है. 

यह घटना दादरी थाना क्षेत्र में रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है.ग्रेटर नोएडा की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले बाप-बेटे के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इंस्पेक्टर के बेटे को छाती और पैर में परेशानी के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीसी विशाल पांडेय ने बताया कि पता चला है कि रिटायर पुलिसकर्मी शराब पीने का आदी था। उसके और बेटे के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी में पहले इंस्पेक्टर ने बेटे को गोली मारी और फिर खुद को। इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।