2020/08/31

समस्तीपुर में मर्डर,अज्ञात अपराधियों ने घोड़े की गोली मार कर की हत्या,छानबीन में जुटी पुलिस

BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अज्ञात अपराधियों ने घोड़े की गोली मार हत्या कर दी हैं।इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घोड़ा मालिक पूर्व मुखिया जीतन राय ने थाने को दी सूचना । घोड़े की हत्या से घोड़ा मालिक की बिगड़ी तबियत । ये घटना का मामला पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गावँ की घटना की हैं।

जानकारी के अनुसार घोड़ा पूर्व मुखिया जितन राय का है जो अपने घोड़े को सड़क किनारे चरने के लिए छोड़ रखा था। इसी क्रम में कुछ अज्ञात अपराधियों ने घोड़े को गोली मारकर हत्या कर दी हैं।इस घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की जांच कर रही है।

घोड़े की हत्या की वारदात के संदर्भ में samastipur sp विकास वर्मन ने बताया कि पुलिस मामले के हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है लेकिन घोड़ा मालिक के द्वारा अभी तक इस को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है फिर भी पुलिस ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है.