2020/08/03

स्कूल शुल्क जमा करें, नहीं तो बिहार बोर्ड परीक्षा से छात्र होंगे वंचित

BIHAR-PATNA-BSEB MATRIC 2020 में शामिल 1859 विद्यालयों को REGISTRATION FEE और EXAM FEE 5 अगस्त तक जमा करने का निर्देश दिया है। 

इन स्कूलों ने MATRIC 2020 के RESULT जारी होने के बाद भी अभी तक REGISTRATION FEE और EXAM FEE जमा नहीं किया है। अगर ये SCHOOL 5 अगस्त तक शुल्क जमा नहीं करेंगे तो इन स्कूलों के छात्रों को MATRIC 2021 का EXAM FORM नहीं भरने दिया जायेगा। इसकी जानकारी BIHAR BOARD ने सभी स्कूलों को पत्र भेज कर दे दी है।

5 अगस्त तक बकाया राशि का PAYMENTS होने के बाद ही MATRIC 2020 के अंक पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र और क्रॉस लिस्ट स्कूलों को भेजा जायेगा।  ऐसे विद्यालयों के छात्रों का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे, जिसके लिये विद्यालयों के प्रधान, छात्र व उनके अभिभावक पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।