2020/08/12

बिहार सीएम नीतीश के उद्घाटन से पहले ही टूट गया बंगरा घाट महासेतु का अप्रोच रोड

BIHAR- में पुल की अप्रोच road के टूटने का एक और मामला सामने आया है. Cm nitish kumar के उद्घाटन से ठीक पहले मेगा ब्रिज की अप्रोच सड़क टूट गई है. छपरा में बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच road ध्वस्त हो गई है. इस पुल की लागत 509 करोड़ रुपए है और cm nitish kumar आज इसका उद्घाटन करने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि बैकुंठपुर में सारण बांध टूटने की वजह से बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड कट गई. महासेतु की अप्रोच सड़क करीब 50 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गई है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दो से अधिक जेसीबी मशीन और सैकड़ों मजदूरों को मरम्मत के काम पर लगाया गया है.