2020/08/05

samastipur से muzaffarpur पहुँचीं बारात बाढ़ को पारकर शादी रचाने बाजे-बाराती संग पहुंचा दूल्हा

BIHAR-MUZAFFARPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।muzaffarpur के सकरा प्रखंड में जहां अपनी दुल्हन को लाने की बेताबी में दूल्हे ने बाढ़ की भी परवाह नहीं की। बाढ़ के पानी को पारकर बाजे-बाराती संग शादी रचाने पहुंच गया। 

बारात samastipur के tajpur थाने के musapur village से सकरा के भठंडी village आई थी। musapur के md एकबाल के पुत्र md hasan raja और सकरा के भठंडी village के मरहूम md. शहीद की पुत्री माजदा khatun का निकाह तय था। 

मंगलवार को दूल्हे की गाड़ी भठंडी गांव की सीमा पर पहुंची। पहले तो पानी देखकर दूल्हे व बाराती ठिठक गए, लेकिन फिर दूल्हे ने अपनी गाड़ी को छोड़ दिया और बारातियों संग बाढ़ को पारकर दुल्हन के घर पहुंचा। कई जगह घुटने से भी ऊपर पानी था। 

इस दौरान स्थानीय युवकों ने दूल्हे व बारातियों को सुरक्षित ले जाने में मदद की। इसके बाद पूरे रस्मों-रिवाज के साथ निकाह हुआ। फिर विदाई भी हुई। इस शादी की इलाके में खूब चर्चा रही