प्रेमी भागलपुर जिले के चंपानगर विषहरी स्थान अकबरनगर रोड निवासी राजा तांती है, जबकि लड़की डरपा गांव की है। दोनों का प्रेम-प्रसंग पिछले कई महीनों से चल रहा था। दोनों छिप-छिपकर अक्सर मिलते थे। इसी लुकाछिपी के क्रम में ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
दोनों की शादी कराई गई। ग्रामीण मीना देवी, संगीता देवी, साखो देवी, सुरेंद्र मंडल, श्यामल राम, कर्मवीर मंडल सहित समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों की आपसी रजामंदी से शादी हुई। मंदिर परिसर में गांव के ही मंटू पंडित ने मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ शादी संपन्न करा दिया।