BIHAR-SAHARSA- जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर गाँव निवासी पुर्व जिला पार्षद की बीते कल राँची से सहरसा आने के दौरान हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
घटना के सम्बंध में बताते चलें कि राँची से सहरसा आने के दौरान हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में राजद नेताओं की आल्टो कार अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार एक की मौत हो गई वहीं दो जख्मी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजद के कद्दावर नेता के मौत की खबर सुनकर लोग स्तब्ध हैं वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर सोमवार की सुबह राजद नेता का शव गाँव पहुँचा, शव पँहुचते ही गाँव का माहौल गमगीन हो गया। मौजूद लोगों ने विजेंद्र यादव अमर रहे के नारे लगाए वहीं राजद नेता के अंतिम संस्कार में कई चर्चित नेताओं (पक्ष & विपक्ष) ने पहुंचकर घटना को लेकर शोक भी जाहिर किया।
मौके पर राजद नेता धनिकलाल मुखिया ने भावुक होकर कहा कि स्व. विजेंद्र यादव इस क्षेत्र के एक अलग पहचान रखने वाले नेता थे। हम सब ने एक कर्मठ और ईमानदार नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि विजेंद्र यादव के असमय मृत्यु से राजद परिवार को एक बड़ा झटका लगा है, हम उनकी शहादत को नमन करते हैं और साथ ईश्वर से दुआ करते हैं कि ईश्वर परिवार वालों को इस दुःख की घड़ी में हौसला प्रदान करें और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं स्व० बिजेंद्र यादव को उनके छोटे पुत्र अंतेश ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार के मौके पर राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, सत्तरकटैया प्रमुख मखन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष अरहूल देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव, लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, सत्तरकटैया पंचायत की मुखिया विजयलक्ष्मी, बिजलपुर पंचायत के मुखिया संजीव राय, लोजद युवा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, ललित यादव, राजद नेता सुरेश यादव, शिव कुमार यादव, मकसूद आलम खान, पिंकू यादव, समाजसेवी बेचन यादव समेत कई जनप्रतिनिधि एवं नेता व समाजसेवी सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा