BIHAR-SAMASTIPUR- जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मोहिउद्दीननगर जेटीए महाविद्यालय बलुआही में हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को पीटकर नामांकन की सभी राशि लूट ली।
वहां फायरिंग भी की। सोमवार की शाम के वक्त कर्मी सभी कागजात व पैसे का मिलान कर रहे थे। लूट की रकम लाखों में बतायी जा रही है। मदुदाबाद- मो. नगर market के किनारे अवस्थित college में हुई हैं घटना।
Collage कर्मियों के अनुसार घटना सोमवार की देर संध्या उस वक्त घटी जब वह नामांकन की राशि का मिलान कर रहे थे। 3 bike व एक स्टीम car पर अत्याधुनिक हथियार से लैस 6 की संख्या में अपराधकर्मियों ने खुलेआम घटना को अंजाम दिया।
वहीं राशि की लूट पाट के क्रम मे एक कॉलेज कर्मी किशोरी सिंह पर हमला कर पिस्टल के बट से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दहशत पैदा करने के लिए कई राउंड गोली फायरिंग की। police को घटनास्थल से मैगजीन व खाली खोखा बरामद हुआ है। मोके पर police पहुँच कर छानबीन में जुटी हुई हैं।