रहिमापुर में बीते 22 अगस्त को बाकरपुर के रहने वाले पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की fir दर्ज करवाई थी. अगले दिन एक लड़की का शव बरामद हुआ, जिसमें rape के बाद murder की आशंका थी. शव की पहचान मिटाने के लिए शव को तेज़ाब से जलाया गया था. शव के मिलने के बाद जांच में जुटी हुई थी police।
उसका परिवार वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था. वो लड़की अब 10 दिन बाद सामने आई है.video में लड़की मेनका ने साफ किया कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी कर ली है और उसके पिता और घर वालों ने झूठा केस बनाने के लिए murder का मामला बनाया है.
अब मृतक लड़की के सामने आने और उसकी सफाई देने के बाद police एक बार फिर उलझ गई है. लड़की का न केवल अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था
बल्कि एक लड़की का शव भी बरामद हुआ था. Police अब तक उस शव को मेनका का शव मानकर ही जांच में जुटी थी. पुलिस अब पूरे मामले की शुरुआत से नए सिरे से जांच कर सच्चाई सामने लाने में जुट गई है.