2020/08/31

BIHAR-शादी रचाने गुजरात के हीरा काराेबारी की बेटी पटना पहुंची, पुलिस ने मंदिर में पकड़ा

BIHAR-PATNA जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।gujrat के अंकलेश्वर के रहने वाले heera काराेबारी की बेटी और कदमकुआं के लाेहानीपुर की दास लेन के रहने वाले दोनाें पैर से दिव्यांग ca akash के बीच fb पर दोस्ती हुई। 

इसके बाद प्यार हुआ और दाेनाें ने शादी करने का फैसला किया। काेराेबारी की बेटी शादी करने के लिए 27 अगस्त काे घर से फरार हाे गई और flight से patna पहुंचने के बाद akash के घर पहुंच गई।

 रविवार काे दाेनाें gandhi मैदान थाना इलाके के रामगुलाम चाैक के पास स्थित धर्मशाला मंदिर में शादी रचाने पहुंचे। इसी दौरान gujrat police  और कदमकुआं थाना police वहां पहुंच गई। दाेनाें काे पकड़ लिया गया। लड़की अपने काे बालिग कहती है। gujrat police के साथ लड़की के परिजन भी आए थे।

दाेनाें काे कदमकुआं थाने ले जाया। इसके बाद दाेनाें काे रात में ही विमान से लेकर gujrat police चली गई। कदमकुआं के थानेदार nishikant nishi ने बताया कि अंकलेश्वर के स्थानीय थाने में akash पर लड़की काे भगाने का fir दर्ज हुआ था। akash के पिता की शृंगार की दुकान है।

काेराेबारी की बेटी के भागने के बाद Mobile  एक-दाे दिन बंद था। police ने लड़की के mobile व fb काे खंगालना शुरू किया तब पता चला कि akash से उसकी बराबर बात हाे रही थी। 

फिर gujrat police काे लड़की के mobile का आखिरी location लाेहानीपुर मिला। वहां की police ने ssp से संपर्क किया। फिर gujrat police लड़की के परिजन के साथ विमान से patna पहुंची। कदमकुआं police व gujrat police लाेहानीपुर के दास लेन गई वहां पता चला कि दाेनाें शादी रचाने मंदिर गए हैं।