2020/08/02

BIHAR-मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, हजारों एकड़ फसल बर्बाद

BIHAR-MUZAFFARPUR-TIRHUT NAHAR का दायां तटबंध 
MUZAFFARPUR के मुरौल प्रखंड के पिल्खी पंचायत के मोहम्मदपुर कोठी गांव के निकट नहर की क्षमता से काफी अधिक पानी के दबाव के कारण आज सुुुबह टूट गया हैl  इसका पानी मुरौल प्रखंड के पिल्खी, धर्मागतपुर, जुड़ावनपट्टी एवं गंगटी तथा सकरा प्रखंड के सबहा होते हुए मुजफ्फरपुर- पुसा मार्ग के बगल से समस्तीपुर के चौर की ओर जा रहा है l बाढ़ का पानी एक दर्जन से गांवों में प्रवेश कर गया। हजारों एकड़ खेत में पानी फैल गया है।
 
आसपास के निचले स्थानों के लगभग 200 परिवार सुरक्षित स्थल पर हैं l  NDRF की दो टीमें तथा प्रशासनिक पदाधिकारी स्थल पर मौजूद है l जान-माल का कोई खतरा नहीं है l  तिरहुत डिविजन के अभियंतागण भी वहां मौजूद है l स्थिति नियंत्रण में है और उस पर नजर रखी जा रही है l बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध पूर्णत: सुरक्षित है l