BIHAR-SAHARSA--जिले के सोनवर्षा कहचरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गाछी के समीप बीते रविवार को हाफ डाला वाले टेम्पो पर दुध लोडकर बरियाही जा रहे व्यवसायी सुलेन यादव से लघुशंका करने के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधकर्मी द्वारा धक्का देकर गिरा दिया और उन्नीस हजार नगद रुपया व मोबाइल लेकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए।
जिसके बाद पीड़ित द्वारा सोनवर्षा कहचरी में घटना के सम्बंध में आवेदन दिया गया जिसके बाद पुलिस ने कांड के उद्धभेदन हेतु अनुसंधान शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने दिवारी स्थान के पास से गुप्त सूचना के आधार पर आदर्श कुमार सिंह समेत तीन युवक को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया एवं उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर थाना क्षेत्र के परमिनिया चौक से दो अन्य युवक को अवैध हथियार एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के गिरफ्त में आये बदमाशों की पहचान खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के माली निवासी गोलु कुमार, सहरसा जिला के सोनवर्षा कहचरी थाना क्षेत्र के भरौली निवासी आदर्श कुमार सिंह, सदर थाना क्षेत्र के डी०बी रोड निवासी अभिषेक कुमार, बटराहा वार्ड नं० 26 निवासी सौरभ कुमार वर्मा एवं सौरबाजार थाना क्षेत्र के लत्तीपुर (गोलमा) निवासी रामकृष्ण कुमार के रूप में हुई।
जानकारी देते हुए बीते कल (रविवार) को सोनवर्षा कहचरी थाना क्षेत्र के भरौली गाछी के समीप टेम्पो पर दुध लोडकर जा रहे व्यवसायी से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्नीस हजार नगद रुपया व मोबाइल लेकर भाग गए।
जिसके बाद पीड़ित द्वारा सोनवर्षा कहचरी थाना में घटना के सम्बंध में आवेदन दिया गया जिसके बाद पुलिस ने कांड के उद्धभेदन करते हुए अवैध हथियार (देशी कट्टा) व दो जिन्दा कारतुस के साथ पाँच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर नवपदस्थापित एसडीपीओ राजेश कुमार, सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सोनवर्षा कहचरी थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र, सिपाही कारु सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा