2020/08/05

बड़ी खबर-धमाके से दहल उठी लेबनान की राजधानी बेरूत, 78 की मौत,बढ़ सकती है मरने की आंकड़े emergency किया लागू

DESK-लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए धमाके में 78 लोगों की मौत हो गई.शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. लेबनान के राष्ट्रपति ने बेरूत में दो हफ्ते के लिए emergency लागू कर दिया है. 

करीब 4000 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है. News एजेंसी AFP के मुताबिक लेबनान के pm hasan दिआब ने कहा है कि बंदरगाह में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ.

लेबनान की news एजेंसी NNA और सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ. वहीं एक सूत्र ने कहा कि इस क्षेत्र में केमिकल रखे गए थे. सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा किए गए फुटेज में बंदरगाह से धुआं निकलता दिख रहा, जिसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ.राष्ट्रपति ने कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है.