2020/08/12

बड़ी खबर-दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, कई लोगों की हालत नाजुक

DESK- UP से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यमुना express पर आज माइलस्टोन 104 के पास एक भीषण road accident  हुआ है. एक खड़ी एक bus और tanker की टक्कर होने के बाद मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग जख्मी हो गए. Accident के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. जिस बस का accident हुआ है वो bihar से delhi जा रही थी.  

थाना जमुना पार इलाके के यमुना express पर डीजल खत्म होने के बाद एक बस खड़ी हुई थी. इसी बीच तेज गति से आते हुए एक टैंकर ने बस को टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही police मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को hospital पहुंचाया गया.