2020/08/11

बिहार से बड़ी खबर-आपसी विवाद में गोलीबारी, महिला समेत 3 घायल हॉस्पिटल में हुआ भर्ती

BIHAR-NALANDA जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने परिवार की पिटाई करते हुए गोलीबारी की. घटना नालंदा जिले के इसलामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा गांव की है.

 घटना में महिला समेत तीन लोग गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए. गोली लगने से घायल गीता देवी, मुन्ना कुमार और अजय सिंह को इलाज के लिए सदर hospital में भर्ती कराया गया है. 

पीड़ितों ने बताया कि पुरानी दुश्मनी में बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए गोली मार दी.वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.