2020/08/03
समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 2.87 सेमी ऊपर है बाढ़ की आशंका
BIHAR-SAMASTIPUR- बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 2.87 सेमी ऊपर है। रविवार को पिछले 24 घंटे के बीच जलस्तर बढ़ने का सिलसिला स्थिर रहा। हालांकि तटबंध पर अभी भी पानी का दबाव है। पिछले एक सप्ताह से जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।बाढ़ की आशंका से लोग घिरे हैं।रविवार को जलस्तर बढ़ने का सिलसिला स्थिर रहा। इससे लोगों को अनुमान है कि अब धीरे धीरे नदी का जलस्तर समान्य हो जाएगा। अगर, जलस्तर में और वृद्धि हुई तो स्थिति भयावह हो जाएगी