आत्मनिर्भर india innovation challenge'मे लोगों को indian apps vikash करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसे photo editing से लेकर gaming apps तक कई अलग-अलग कैटेगरीज में बांटा गया हैं। ताकि इन सभी कैटेगरीज में indian user को made in india apps की सुविधा मिल सके।
बता दें कि चाइनीज apps पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार का फोकस मेड इन india apps को बाजार में उतारना है। ताकि यूजर्स को चाइनीज ऐप्स के बेहतर विकल्प मिल सके। इस इनोवेशन को 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड' नाम का मंत्र दिया गया है और इसका मकसद लोगों को मेक इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए प्रेरित करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेस्ट इंडियन ऐप्स के ग्रैंड फिनाले को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और उसमें जानकारी दी गई है कि आज इसके विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी। इन ऐप्स को एक प्रख्यात जूरी द्वारा चुना गया है और भारतीय टेक इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वहीं MyGovIndia के ट्विटर a/c पर पोस्ट किए गए ट्वीट में बताया गया है कि ग्रैंड फिनाले के रिजल्ट को लाइव शो के जरिए देखा जा सकता है। यह लाइव शो आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसें mygov के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर जाकर देखा जा सकता है। लाइव शो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।