इस पहले भी दो नाबालिग बच्चियों के साथ 12 लोगों ने जंगल में gangrape की घटना को अंजाम दिया था. जिले में लगातार rape की घटना बढ़ने से इलाके में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि शहर के इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने 14 साल की लड़की का पहले अपहरण किया फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़ित के परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट शहर थाने में दर्ज कराई थी.
लेकिन यह अपहरण का मामला सामने बनकर सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में गढ़वा जिले के dsp बहामान टूटी ने कहा कि जैसे ही police को इस मामले की सूचना मिली वैसे ही एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
दूसरा मामला जिले के डंडई थाना क्षेत्र का है जहां पर एक दरिंदे ने घर मे खेल रही एक 8 साल की बच्ची को अकेला देख उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़ित बच्ची के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.29 जुलाई को दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ था गैंगरेप उसके बाद police हरकत में आ गई थी।