BIHAR-SAMASTIPUR-वार्ड सदस्य ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हसनपुर को आवेदन पत्र दे कर पोषक क्षेत्र में राशन किरासन देने की मांग किया ।परोड़िया पंचायत के वार्ड सदस्य अशोक पासवान ग्राम मालीपुर पंचायत परोड़िया प्रखंड हसनपुर के स्थायी निवासी हैं। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा कि हसनपुर थाना संख्या 86 मालीपुर में ही पड़ता है जन वितरण प्रणाली की दुकान 26/ 2019 जो कि सज्जन कुमार कर्ण के नाम से निर्गत है। जो कि हम लोग के घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।जबकि हम लोग लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर अपना राशन किरासन उठाव करने पर मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हसनपुर को आवेदन देते हुए कहा कि ईबी60 को ईबी 29 में जोड़कर राशन किरासन देने की व्यवस्था करें जिससे आम लोगों को दूसरे गांव जाने में कठिनाई नहीं हो सके ।प्रखंड आपूर्ति कार्यालय हसनपुर से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि आवेदन प्राप्त है जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।वार्ड सदस्य अशोक पासवान का आवेदन प्राप्त हुआ है मालीपुर गांव के दर्जनों उपभोक्ता ने जांच उपरांत कार्यवाही की मांग की।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट