2020/07/09

SAMASTIPUR-कलश विसर्जन में ग्रामीणों ने लिया जोर शोर से भाग

BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पंचायत के गांव में मां भगवती के दरबार में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ समाप्ति के बाद आज कलश विसर्जन का कार्यक्रम में कुमारी कन्याओं के साथ-साथ ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा मौजूद थे। अरविंद कुमार कुशवाहा ने बताया कि हमें कलश विसर्जन यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज के लोगों को एक साथ मिलकर इस प्रकार के पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

REPORT-PALTAN SAHNI