BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर थाना क्षेत्र मे सतर्कता पूर्वक, अच्छे कार्य करने को लेकर विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के द्वारा क्राइम मीटिंग में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती जब से थानाध्यक्ष बन के आए हैं। तब से वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कई गंभीर केसों का अपने स्तर से निष्पादन किया है। साथ ही मृदुभाषी होने के कारण जनता उन्हें चाहती है। इसी के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह