BIHAR-PATNA AIRPORT पर शनिवार को फर्जी ID के साथ तीन लोगों को AREST किया गया है। तीनों युवकों की पहचान सुपौल का रहने वाला अब्दुल समद, कुंदन कुमार और अयूब खान के रूप में की गई है। ये तीनों युवक फर्जी पहचान पत्र लेकर इंडिगो की फ्लाइट से जम्मू कश्मीर जा रहे थे। सीआईएसएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर तीनों से पूछताछ की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों युवकों को एयरपोर्ट थाने सौंप दिया गया जहां पुलिस उनसे और जानकारी लेने में जुट गई है।