2020/07/05

JDU के राज्यसभा सांसद केसी त्यागी की बहन और बहनोई की Road Accident में मौत


बताया जा रहा है कि केसी त्यागी की बहन शगुन त्यागी और बहनोई नीरज त्यागी परिवार के साथ उत्तराखंड के मसूरी में थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में शगुन और नीरज त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केसी त्यादी की भांजी आरुषी त्यागी और चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है।