2020/07/02

DM ने अधिकारियों को दिया दिशा -निर्देश

BIHAR-SAHARSA -कोविड-19 के दौरान दिव्यांग जनों की सुरक्षा और संरक्षण के  लिए व्यापक दिव्यांगता समावेशी दिशा निर्देश के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य निशक्तता आयुक्त, बिहार, पटना के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए प्रखंड वार ऑनलाइन लोक अदालत के तहत दिनांक 03.07.2020  को कोसी प्रमंडल के संबंध मे सुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित है । इसके सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र,  उप विकास आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी को  दिनांक 03.07.20 को ऑनलाइन लोक अदालत के आयोजन  में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न माध्यमों से आयोजित ऑनलाइन लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग सम्मिलित हो सके।ज़िलाधिकारी ने जिले के सभी दिव्यांगजनो से अपील किया है उक्त तिथि को आयोजित ऑनलाइन लोक अदालत में भाग लेकर इसका लाभ उठायें।