HARIYANA-YAMUNANAGAR
सदर YAMUNANAGAR थाना छेत्र के गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव LAAPRA निवासी RIZWAN व SHARUK पर आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया।
POLICE को दी शिकायत के मुताबिक, किशोरी के पिता प्लाईवुड FACTORY में नौकरी करते हैं। यहीं पर गांव में वह किराये के मकान में रहते हैं। MONDAY को वह SAHARANPUR गए थे। इस दौरान घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान मकान मालिक का लड़का अपने साथी के साथ आया। अकेला पाकर किशोरी के साथ गलत काम किया। स्वजनों के वापस आने पर किशोरी ने उन्हें इस बारे में बताया, तो वह किशोरी को लेकर महिला थाने पंहुचे।
BILASHPUR थाना क्षेत्र एरिया में दादा पर साढ़े चार वर्षीय पौती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस संबंध में बच्ची की मां की ओर से शिकायत दी गई है। दी शिकायत में बताया गया कि उसका 60 वर्षीय ससुर BANK से रिटायर्ड है। JUNE माह में वह उनके घर आया हुआ था। 17 JUNE की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बच्ची को नहलाने के लिए लाई। इस दौरान उसके ससुर ने उसकी बेटी को नहलाने की बात कहीं। आरोप है कि इस दौरान ससुर ने उनकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। उसने देखकर इसका विरोध किया, तो ससुर ने मारपीट की। पहले मामला परिवार का होने की वजह से समझौते की कोशिश की गई। बाद में महिला थाने में शिकायत दी गई। जिस पर POLICE ने केस दर्ज कर लिया।