2020/07/11

युवती से किया छेड़खानी, मनचले की जमकर की धुनाई

DESK-JHARKHAND-UP से छेड़खानी मनचले को भारी पड़ गई। छेड़खानी करने पहुंचा मनचला युवती की मां के हाथे चढ़ गया। यूपी की मां ने सरेराह उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार रात 8:30 बजे बरटांड़ की है। बरटांड़ में ही युवती शृंगार स्टोर चलाती है। पंडित क्लीनिक रोड का रहने वाला पुरुषोत्तम यादव हमेशा उसे परेशान करता था। 
शनिवार की रात को दुकान बंद करके धैया अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक से पीछा करते हुए पुरुषोत्तम पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। इसी बीच युवती की मां मौके पर पहुंच गई उन्होंने युवक को धर दबोचा और सरेराह उसकी पिटाई कर दी। छेड़खानी की सूचना पर आसपास के लोगों ने भी उसकी पिटाई की। 

इसी बीच किसी ने 100 डायल करके पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। पुलिस के पहुंचते हैं मनचला मौका पाकर बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। इधर युवती की शिकायत पर धनबाद थाना में छेड़खानी मारपीट और छीनतई का मामला दर्ज किया गया।