2020/07/26

पटना में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-पटना के परसा बाजार के एक इलाके में 35 साल के एक राजमिस्त्री इंदल चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक शख्स मूलरूप से मसौढ़ी का रहने वाला था.पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, परसा बाजार स्टेशन के नजदीक राजमिस्त्री इंदल चौहान किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था. परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह पास में ही चाय पीने और सब्जी कर खरीदने गया था जहां बदमाश पहले ही उसका इंतजार कर रहे थे. 

जैसे ही वह पहुंचा, बाइक सवार बदमाश गोली मारकर वहां से फरार हो गए. सीने में गोली लगने से मौके पर ही इंदल की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में छानबीन कर रही है.