बिहार- छपरा लिओ क्लब यंगस्टर्स गजानंद के चार्टर अध्यक्ष लिओ अनुरंजन कुमार गुप्ता चार्टर सचिव लिओ प्रकाश कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष के पद पर लिओ आशुतोष कुमार का चयन किया गया। वहीं पी.आर.ओ भोला सोनी को बनाया गया। इस अवसर पर लायन्स क्लब यंगस्टर्स गजानंद के संस्थापक लायन अमर नाथ ने कहा कि नई टीम ऊर्जा से भरी हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्लब के सभी सदस्य मिलकर क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
वहीं चार्टर अध्यक्ष लिओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में समाज सेवा के भाव से बेहतरीन कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर लायन्स क्लब यंगस्टर्स गजानंद के संस्थापक लायन अमर नाथ, सचिव लायन आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष लायन प्रकाश कुमार गुप्ता, लिओ क्लब के अध्यक्ष लिओ अनुरंजन कुमार गुप्ता, सचिव प्रकाश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अभिजीत कुमार सिंह,अभिषेक सोनी,लायन नारायण कुमार पांडेय,पी.आर.ओ भोला सोनी इत्यादि मौजूद थे।उक्त जानकारी लियो क्लब यंगस्टर्स गजानंद के पी.आर.ओ. भोला सोनी ने दी।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट