2020/07/24

समस्तीपुर-झूला आध्यात्मिक आनंद का उत्सव- डॉ. शंभू कुमार

BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन में भगवान के झुलनोत्सव का आयोजन किया गया। जो पूर्णिमा तक तेरह दिन चलेंगा। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. शंभू कुमार ने शंखनाद करके की। झूला कार्यक्रम लॉक डाउन व खराब मौसम के कारण सादगी के साथ मनाया गया। जिसमें भगवान राम,माँ जानकी व लक्ष्मणजी के साथ हनुमान जी को झूलाने का कार्य किया गया। 

यह परंपरा सदियों से चली आ रहीं है। जिसमें भक्त और भगवान के साथ आत्मिक स्नेह प्रेम का रिस्ता है,जिसे भक्त और भगवान के बीच आनंदोत्सव का पर्व कहा जा सकता है। जो सावन मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक चलेगा। इसकी शुरूआत रामायण काल में ही हो गया था।

जिसका उल्लेख शास्त्रों में मिलता है। एक समय था जब सभी मंदिरों में खासकर भगवान राम,कृष्ण के मंदिर में आयोजित किया जाता था। लेकिन  बदलते परिवेश में संभव नहीं हो पा रहा है। महंत राम भजन ने कहा की वृक्ष को ईश्वर रस्सी की प्रकृति और हिलोरा को माया रूप में जानना चाहिए। जिससे जीव- जगत का नियंत्रण ईश्वर एवं प्रकृति एक दूसरे के आदेश पर माया के साथ करती है। 

समाज में लोगों का आध्यात्मिक जुड़ाव कमजोर परते जा रहा है। जिससे समाज में आपसी कलह वैमनस्य बढते जा रहे हैं। शीघ्र इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो दिन दूर नहीं जब हम एक दूसरे की सम्मान ही नहीं पहचान भी खो देंगे। आज मोबाइल हमारे पारिवारिक रिस्तों में जहां खटास भर रहे हैं। वहीं दूसरे तरफ आँख एवं स्वास्थ्य पर बूरा असर डाल रहे हैं। 

भगवान वैश्वीक महामारी कोरोना वाइरस से मुक्त करे। शास्त्रों में उल्लेख है कि जब शासक न्याय प्रिय,सत्य धर्म की रक्षा पालन करने वाला हो तो राज्य में शांति एवं विकास होता है। प्रकृति अनुकूल होती है। धन धान्य की वृद्धि होती है। भगवान सब का कल्याण करें। मौके पर शंभू सिंह,अरविंद  सिंह,अमित कुमार,कन्हैया सिंह, राजीव सिंह,दिनेश महतो, राम सिंह,उमेश सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट