JHARKHAND-JAMSHEDPUR कोरोना के मरीज का अंतिम संस्कार करने को लेकर स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में जमकर बवाल हुआ। स्थानीय लोग श्मशान घाट के अंदर घुस आए और विरोध करते हुए पथराव कर दिया ओर श्मशान के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। पथराव मे एक महिला POLICE घायल हो गयी जिसके बाद police ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा ।स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमित का शव जलाने से जो धुंआ निकलेगा उसमें कोरोना वायरस होगा जिससे कि बस्ती के लोग प्रभावित होंगे।
जब शव सोनारी की है तो उसका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में क्यों किया जा रहा है।एसडीओ चंदन कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन लोगों को समझना होगा कि शव जलाने से कोरोना नहीं फैलता। स्थिति नियंत्रित कर ली गयी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।हंगामा व विरोध कर रही 11 महिलाओं को arrest कर लिया गया। शव रविवार सुबह पांच बजे ही श्मशान घाट लाया गया जिसके बाद लोगों की भीड़ यहां एकत्रित हो गयी थी। लाठी चार्ज में महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए जिसका ईलाज MGM अस्पताल हो रहा हैं।इसी विरोध के बीच में ही शव को जलाया गया। किसी भी तकनीशियन के सहयोग नहीं करने के चलते शव जलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।