BIHAR-SAMASTIPUR- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के जिलामंत्री संतोष कुमार सेंटू,जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार,जिला कमिटी सदस्य राघवेन्द्र कुमार,पूर्व जिलामंत्री संजय कुमार,एसएफआई नेता वीरेन्द्र कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने शहर के जाने माने ख्यातिप्राप्त सिविल सर्जन डाॅ. रति रमन झा के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि डाॅ• झा के निधन के बाद शहर के अंदर न सिर्फ चिकित्सा जगत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। बल्कि छात्र -नौजवानों ने एक अच्छे अभिभावक को खो दिया।काफी व्यस्ततम समय में भी वे छात्र-नौजवानों के बीच में जाकर मार्गदर्शन करने का काम भी किया करते थे।उनके निधन की खबर सुनने के बाद मैं बेहद दुःखी और स्तब्भ हूं।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट